ऑटोमोबाइल जॉब - नौकरी लाइफस्टाइल फाइनेंस शेयर मार्केट खेल मौसम बॉलीवुड रेसिपी धर्म स्वास्थ्य कृषि देश विदेश

---Advertisement---

कौन हैं साई धनशिका , 12 साल बड़े इस तमिल एक्टर से जल्द रचाएंगी शादी !

On: May 20, 2025 9:20 AM
Follow Us:
Sai Dhanshika
---Advertisement---

तमिल अभिनेत्री साई धनशिका इन दिनों अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में हैं। तमिल अभिनेता विशाल कृष्णा एवं अभिनेत्री साई धनशिका इन दिनों अपनी शादी की खबरों को लेकर चर्चाओं में बने हुए हैं। विशाल की शादी को लेकर पिछले काफी वक्त से अटकलें लगाई जा रही थीं। लेकिन अब खुद अभिनेता ने ये कंफर्म कर दिया है कि वो जल्द ही अभिनेत्री साई धनशिका के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। एक इवेंट में दोनों ने इस बात की जानकारी देते हुए शादी की डेट भी बता दी है, जिसके मुताबिक दोनों 29 अगस्त को हमेशा के लिए एक-दूसरे के बन जाएंगे। हालांकि, दोनों के बीच में उम्र का फासला भी चर्चा का विषय बना हुआ है।

अभिनेता की बेटी के रूप में मिली पहचान

साई धनशिका एक मशहूर तमिल अभिनेत्री हैं। उन्होंने अपने करियर में पेरनमई, मांजा वेलु और निल गवानी सेलाथे जैसी फिल्में की हैं। जिनसे उन्हें पहचान मिली है। ‘अरावन’ और ‘परदेसी’ में उनके अभिनय को काफी सराहा गया। धनशिका ‘कबाली’ में सुपरस्टार रजनीकांत की बेटी के किरदार में नजर आई थीं। उन्हें इस रोल के लिए काफी याद किया जाता है। तमिल के अलावा साई धनशिका ने ‘शिकारू’, ‘अंतिया तीर’ और ‘दक्षिणा’ सहित कई तेलुगु फिल्मों में अभिनय किया है।

फिल्मफेयर अवॉर्ड

धनशिका अपने अभिनय के लिए कई अवॉर्ड्स भी हासिल कर चुकी हैं। धनशिका साउथ के दो फिल्मफेयर अवॉर्ड भी जीत चुकी हैं। उन्होंने अपने अलग-अलग किरदारों से अपनी एक मजबूत पहचान बनाई है। उनकी आगामी फिल्मों में सबसे चर्चित ‘योगी दा’ है। जो अपनी रिलीज से पहले ही चर्चाओं में बनी हुई है।

धनशिका की उम्र की चर्चा

विशाल और साई धनशिका की शादी की खबर सामने आने के बाद से ही इनके बीच का उम्र का फासला भी चर्चा में बना हुआ है। 47 साल के विशाल 29 अगस्त को अपने जन्मदिन पर 48 वर्ष के हो जाएंगे। अपने जन्मदिन के दिन ही वो शादी के बंधन में बंधेंगे। जबकि 20 नवंबर 1989 को जन्मीं साई धनशिका की उम्र अभी 35 साल ही है। इस हिसाब से विशाल और धनशिका के बीच 12 साल से भी ऊपर का फासला है।

विशाल-साई की एक दूसरे से दोस्ती

विशाल और साई धनशिका कई सालों से एक-दूसरे को जानते हैं और दोनों अच्छे दोस्त हैं। हालांकि, कभी दोनों ने अपने रिलेशनशिप को सबके सामने स्वीकार नहीं किया और न ही इस बारे में कभी सार्वजनिक रूप से कोई बात की। अब दोनों ने अपनी शादी की घोषणा करके अपने फैंस को एक बड़ा सरप्राइज दिया है। फैंस अब दोनों की शादी का इंतजार कर रहे हैं |

Ankit Meena

हिंदी खबरों का विश्वसनीय स्रोत — TaazaKhabar Live पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, शिक्षा और टेक्नोलॉजी से जुड़ी हर जरूरी अपडेट। हम देते हैं तेज़, सटीक और निष्पक्ष खबरें, वह भी सरल और स्पष्ट भाषा में ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और खबरें पढ़ें

Leave a Comment

Plugin developed by ProSEOBlogger