Elon Musk ने भारतीय यूजर्स को एक शानदार तोहफा दिया है। दरअसल, एलन मस्क के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म, X (जिसे पहले twitter के नाम से जाना जाता था) ने भारत में यूजर्स के लिए अपनी सब्सक्रिप्शन्स की कीमतों में भारी कटौती 48 फीसदी तक कर दी है ।
कंपनी के इस कदम से अब सब्सक्रिप्शन प्लान 48 फीसदी तक सस्ते हो गए हैं। सबसे बड़ी कटौती मोबाइल यूजर्स के लिए प्रीमियम सब्सक्रिप्शन की कीमत में देखी गई है, जिसकी कीमत अब 470 रुपये प्रति माह है, जो पहले 900 रुपये प्रति माह थी। वेब यूजर्स के लिए, मंथली प्रीमियम प्लान की कीमत अब 427 रुपये प्रति माह है, जो पहले की 650 रुपये कीमत से 34 प्रतिशत कम है।
वेब यूजर्स के लिए, बेसिक सब्सक्रिप्शन की कीमत में कटौती की गई है। अब बेसिक सब्सक्रिप्शन का मंथली प्लान 243.75 रुपये से घटकर 170 रुपये का हो गया है। बेसिक यूजर्स के लिए वार्षिक प्लान भी सस्ता हो गया है, अब इसकी कीमत 1,700 रुपये सालाना हो गई है, जो पहले 2,590.48 रुपये थी।
इसके अलावा, एक्स पर प्रीमियम प्लस सब्सक्रिप्शन की कीमत में भी कटौती की गई है। वेब पर इसका मंथली चार्ज 3,470 रुपये से 26 प्रतिशत घटकर 2,570 रुपये हो गया है। मोबाइल यूजर्स को प्रीमियम प्लस सब्सक्रिप्शन के लिए अब केवल 3000 रुपये प्रति माह देना होगा, जबकि पहले इसका चार्ज 5,100 रुपये प्रति माह था।
फीचर्स सब्सक्रिप्शन प्लान के हिसाब से मिलते हैं ?
बेसिक प्लान में मिलने वाले खास फीचर्स में पोस्ट एडिट करना, लंबा कंटेंट लिखना, बैकग्राउंड में वीडियो चलाना और मीडिया डाउनलोड करना शामिल है। हालांकि, इन अकाउंट्स में प्रीमियम वेरिफिकेशन चेकमार्क नहीं मिलता है। इसके प्लान, प्रीमियम टियर अन्य एक्सक्लूसिव फीचर्स के साथ-साथ इस वेरिफिकेशन जैसे एक्स्ट्रा बेनिफिट्स भी प्रदान करता है।