ऑटोमोबाइल जॉब - नौकरी लाइफस्टाइल फाइनेंस शेयर मार्केट खेल मौसम बॉलीवुड रेसिपी धर्म स्वास्थ्य कृषि देश विदेश

---Advertisement---

अहमदाबाद प्लेन क्रैश की पहेली रिपोर्टें पर उठे सवाल ? फ्यूल कट किसने किया

On: July 13, 2025 6:39 PM
Follow Us:
Air India ahmedabad plan crash
---Advertisement---

पूरे 38 सेकंड की उड़ान में अन्य संवादों की अनुपस्थिति पर विशेषज्ञों ने सवाल उठाए हैं, चूंकि रिपोर्ट में सिर्फ एक ही संवाद साझा किया गया है, जबकि पूरे 38 सेकंड की उड़ान में अन्य संवादों की क्या कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डर की फाइलिंग अधूरी है? क्या किसी कारणवश बाकी रिकॉर्डिंग उपलब्ध नहीं है?

एअरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो (AAIB) ने एअर इंडिया फ्लाइट AI171 की दुर्घटना पर अपनी फर्स्ट रिपोर्ट शनिवार को जारी कर दी है । इस रिपोर्ट के अनुसार दुर्घटना के पीछे ईंधन की आपूर्ति अचानक बंद हो जाना प्रमुख कारण था, जिससे दोनों इंजन बंद हो गए। हालांकि, रिपोर्ट मे इस बात का कोई जिक्र नहीं है  कि ईंधन आपूर्ति किसने और कैसे बंद की, जिससे यह मामला अब भारत का ‘MH370’ घटना जैसा बनता दिख रहा है।

रिपोर्ट के मुताबिक, फ्लाइट 12 जून को अहमदाबाद से लंदन के लिए रवाना हुई थी , फ्लाइट AI171 ने 180 नॉट की अधिकतम गति प्राप्त की, जिसके तुरंत बाद दोनों इंजन के फ्यूल कट-ऑफ स्विच ‘RUN’ से ‘CUTOFF’ पोजिशन में चले गए। दोनों प्रक्रिया में सिर्फ एक सेकंड का अंतर था। पायलटों ने इंजन को दोबारा चालू करने की कोशिश की थी , लेकिन विमान की उड़ान के बाद ऊंचाई काम थी और समय भी अपर्याप्त था। विमान 38 सेकंड की उड़ान के बाद बी.जे. मेडिकल कॉलेज हॉस्टल से टकरा गया, जिसमें अनुमानित 260 लोगों की मौत हो गई ।

दोनों इंजन की ईंधन की आपूर्ति बंद कैसे हुई ?

विशेषज्ञों के मुताबिक माने तो फ्यूल स्विच स्वतः नहीं बदल सकते। पूर्व वायुसेना पायलट एहसान खालिद ने न्यूज-18 से बात करते हुए बयान दिया कि, “यह एक मैकेनिकल प्रक्रिया है, जिसमें एक सेफ्टी लॉक लगा होता है जिसे हाथ से ऊपर उठाकर ही स्विच बदला जा सकता है।”

क्या इंजन की ईंधन स्विच किसी पायलट ने बदला था ?

रिपोर्ट में कॉकपिट रिकॉर्डिंग के द्वारा बताया गया है कि एक पायलट दूसरे से पूछता है, ‘तुमने फ्यूल क्यों बंद किया ?’ दूसरा उत्तर देता है: ‘मैंने नहीं किया।’” हालांकि, रिपोर्ट में यह नहीं बताया गया कि किसने किससे पूछा और किसने किसकों जवाब दिया। रिपोर्ट के अनुसार, उस दिन फर्स्ट ऑफिसर क्लाइव कुंदर विमान उड़ा रहे थे और कप्तान सुमीत सबरवाल निगरानी कर रहे थे।

कॉकपिट वार्तालाप पूरा क्यों नहीं जारी किया गया ?

पूरे 38 सेकंड की उड़ान में अन्य संवादों की अनुपस्थिति पर विशेषज्ञों ने सवाल उठाए हैं, चूंकि रिपोर्ट में सिर्फ एक ही संवाद साझा किया गया है, जबकि पूरे 38 सेकंड की उड़ान में अन्य संवादों की क्या कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डर की फाइलिंग अधूरी है? क्या किसी कारणवश बाकी रिकॉर्डिंग उपलब्ध नहीं है?

पायलट संघ ने बयान में पायलट त्रुटि को निशाना बनाए जाने की आशंका जताई और कहा कि जांच की दिशा पक्षपातपूर्ण लग रही है। हम निष्पक्ष और तथ्यों पर आधारित जांच की मांग करते हैं।

क्या यह तकनीकी खराबी भी हो सकती है ?

रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि 2018 में FAA (अमेरिकी विमानन प्राधिकरण) ने एक एडवाइजरी जारी की थी जिसमें कुछ 737 विमानों में फ्यूल स्विच लॉकिंग तकनीकी मे खामी की बात कही गई थी। यह घटना 787-8 ड्रीमलाइनर के जैसा पाया गया।

हालांकि यह अनिवार्य निरीक्षण नहीं था और एअर इंडिया ने AI171 पर यह चेक नहीं किया। फिर भी AAIB ने फिलहाल किसी निर्माता के खिलाफ कोई सिफारिश नहीं की है।

नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू ने कहा, “जब तक अंतिम रिपोर्ट नहीं आ जाती, किसी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी।”

आपको बता दें कि इस रिपोर्ट ने जहां कुछ जानकारियां मिली है , वहीं इससे जुड़े गंभीर सवालों ने इस घटना को और पेचीदा बना दिया है। यह मामला अब भारत के लिए वैसा ही रहस्य बनता जा रहा है जैसा मलेशिया एअरलाइंस की फ्लाइट के साथ हुआ MH370 था !

Ankit Meena

हिंदी खबरों का विश्वसनीय स्रोत — TaazaKhabar Live पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, शिक्षा और टेक्नोलॉजी से जुड़ी हर जरूरी अपडेट। हम देते हैं तेज़, सटीक और निष्पक्ष खबरें, वह भी सरल और स्पष्ट भाषा में ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और खबरें पढ़ें

Leave a Comment

Plugin developed by ProSEOBlogger