ऑटोमोबाइल जॉब - नौकरी लाइफस्टाइल फाइनेंस शेयर मार्केट खेल मौसम बॉलीवुड रेसिपी धर्म स्वास्थ्य कृषि देश विदेश

---Advertisement---

‘सरदार जी 3’ के बीच रिलीज हुआ ‘पंजाब 95’ का पहला पोस्टर, एक्टर दिलजीत दोसांझ को पहचान पाना हो रहा मुश्किल !

On: September 26, 2025 10:41 PM
Follow Us:
punjab 95
---Advertisement---

दिलजीत दोसांझ के द्वारा अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर फिल्म ‘पंजाब 95’ का पोस्टर शेयर किया है। देखते ही देखते उनका ये पोस्टर सोशल मीडिया पर वायरल हो गया !

पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ बीते दिनों अपनी फिल्म ‘सरदार जी 3’ को लेकर काफी सुर्खियों में नजर आ रहे हैं । दिलजीत की इस ‘सरदार जी 3’ को लेकर काफी विवाद देखने को भी मिल रहा है । जिसकी वजह है उनकी फिल्म में पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर संग काम करना। इन्ही कारणों की वजह से  अब दिलजीत अपनी अपकमिंग मूवी ‘पंजाब 95’ को लेकर खबरों में हैं। दिलजीत दोसांझ की ‘पंजाब 95’ का पहला पोस्टर रिलीज कर दिया गया है। मूवी के पोस्टर में उन्हें पहचान पाना बेहद मुश्किल हो रहा हैं ।

फिल्म ‘पंजाब 95’ का पोस्टर रिलीज

दिलजीत दोसांझ के द्वारा अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर फिल्म ‘पंजाब 95’ का पोस्टर शेयर किया है। देखते ही देखते उनका ये पोस्टर सोशल मीडिया पर वायरल हो गया !  हर कोई पोस्टर में दिलजीत के जबरदस्त लुक की ही बात कर रहा है। पोस्टर में उन्हें पहचान पाना एकदम नामुमकिन सा लग रहा है। पोस्टर में दिलजीत के हाथ रस्सी से बंधे हुए और वो लटके हुए दिखाई दे रहे हैं। वहीं, उनके चेहरे पर कई सारे कट भी नजर आ रहे हैं।

‘पंजाब 95’ जसवंत सिंह खालरा के जीवन पर है आधारित

‘पंजाब 95’ जसवंत सिंह खालरा के जीवन की सच्ची कहानी पर बनी हुई है। मूवी में एक्टर दिलजीत, जसवंत का किरदार निभा रहे हैं। बता दें कि खालरा एक मानवाधिकार कार्यकर्ता थे, जिन्होंने पंजाब में हजारों लोगों के गुमशुदा होने की सच्चाई सबके सामने रखी थी। जसवंत सिंह खालरा के जीवन पर बनी इस फिल्म को सेंसर बोर्ड ने इसके संवेदनशील विषय के कारण 127 कट लगाने के लिए भी कहा था।

सिर्फ ट्रेलर ही बचेगा मूवी से 127 सीन हटाए गए

‘पंजाब 95’ मूवी को फिल्ममेकर हनी त्रेहान बना रहे हैं। ये फिल्म लंबे समय दिसंबर 2022 से सेंसर बोर्ड के पास अटकी हुई है। हनी त्रेहान ने एक इंटरव्यू में कहा था कि 127 सीन हटाए गए तो फिल्म की असली बात ही खत्म हो जाएगी जो बात हम लोगों के सामने लाना चाहते हैं । हनी त्रेहान ने ये भी कहा था कि 127 कट्स किए गए तो मूवी मे सिर्फ और सिर्फ ट्रेलर ही बचेगा। लेकिन अगर सेंसर बोर्ड फिर भी न मानी तो वे पूरी तरह से अपना नाम इस फिल्म से हटा लेंगे।

हालांकि जो भी हो फिलहाल ‘पंजाब 95’ से दिलजीत के पोस्टर ने लोगों की उत्सुकता को काफी बढ़ा दिया है।

Ankit Meena

हिंदी खबरों का विश्वसनीय स्रोत — TaazaKhabar Live पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, शिक्षा और टेक्नोलॉजी से जुड़ी हर जरूरी अपडेट। हम देते हैं तेज़, सटीक और निष्पक्ष खबरें, वह भी सरल और स्पष्ट भाषा में ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

Plugin developed by ProSEOBlogger