ऑटोमोबाइल जॉब - नौकरी लाइफस्टाइल फाइनेंस शेयर मार्केट खेल मौसम बॉलीवुड रेसिपी धर्म स्वास्थ्य कृषि देश विदेश

---Advertisement---

पोको , नथिंग-वीवो ,सैमसंग, पोंको की मुश्किलें बढ़ाने आया जबरदस्त फीचर्स के साथ Motorola का नया फोन…

On: July 14, 2025 11:28 AM
Follow Us:
Moto G96 5G
---Advertisement---

पोको , नथिंग, वीवो, ओप्पो, सैमसंग जैसी कंपनियों को टक्कर देने के लिए मोटोरोला ने Moto G96 5G को लॉन्च कर दिया गया है ! मिड रेंज सेगमेंट में उतारा गया ये नया मोटोरोला फोन आपको 32 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा, दमदार बैटरी और कई शानदार फीचर्स के साथ मिलेगा !

आइए जानते हैं कि इस फोन के फीचर्स एवं इसके लिए आपको कितने पैसे खर्च करने होंगे ?

मोटोरोला ने मिड रेंज सेगमेंट में नए स्मार्टफोन Moto G96 5G को लॉन्च कर दिया है ! इस स्मार्टफोन में मिलने वाले फीचर्स की बात करें तो ये फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन प्रोसेसर साथ , 4K वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट, वॉटर टच टेक्नोलॉजी, एनएफसी, डुअल स्टीरियो स्पीकर्स और डॉल्बी एटमॉस सपोर्ट के साथ मार्केट मे दूसरे ब्रांड को टक्कर देने के लिए लाया गया है ! इस फोन की सेल कब से शुरू होगी, कीमत कितनी है और ये फोन कौन-कौन से फीचर्स के साथ निकाला  गया है ?

आपको इसकी जानकारी दे देते  हैं-

भारत मे Moto G96 5G की कीमत :

इस मोटोरोला मोबाइल फोन के दो वेरिएंट्स लाए गए हैं- 8/128 जीबी और 8/256 जीबी ! 128 जीबी वाले वेरिएंट की कीमत 17999/- रुपए और 256 जीबी वाले मॉडल की कीमत 19,999/- रुपए है !

अगर आपको ये फोन लेना है तो इस फोन की बिक्री 16 जुलाई से कंपनी की साइट के अलावा फ्लिपकार्ट पर शुरू हो जाएगी !

दूसरे ब्रांड के साथ मुकाबला :

इस कीमत की रेंज में मोटोरोला कंपनी का ये लेटेस्ट स्मार्टफोन नथिंग फोन 2 प्रो (कीमत 18999/- रुपए), ओप्पो रेनो 12 5जी (कीमत 19999/- रुपए), वीवो टी4 एक्स 5जी (कीमत 16999/- रुपए) और पोको एक्स7 5जी (कीमत 18999/- रुपए) जैसे स्मार्टफोन्स को कांटे की टक्कर देने के लिए मार्केट मे लाया गया हैं !

Moto G96 5G के फीचर्स :

डिस्प्ले (Display): इस मोटोरोला स्मार्टफोन में 6.67 इंच फुल एचडी प्लस रिजॉल्यूशन वाली 3डी कर्व्ड P-OLED डिस्प्ले दी गई हैं ! ये फोन 144 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट, 1600 निट्स पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है. ! स्क्रीन प्रोटेक्शन के लिए कंपनी ने कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 का प्रोटेक्शन दिया  है !

चिपसेट (Chipset): इस फोन में स्नैपड्रैगन 7एस जेनरेशन 2 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया  है !

कैमरा (Camara): फोन के पिछले हिस्से में डुअल रियर कैमरा, 50MP सोनी कैमरा सेंसर और 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा सेंसर के साथ दिया गया है ! सेल्फी के लिए फोन के फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर भी दिया गया है !

बैटरी (Battery): 33 वॉट वायर्ड टर्बोपावर चार्जिंग सपोर्ट के साथ इस हैंडसेट में 5500 mh की दमदार बैटरी दी गई है !

कनेक्टिविटी (Connectivity): 5जी सपोर्ट वाले इस मोटोरोला मोबाइल फोन में ब्लूटूथ वर्जन 5.2, USB TYPE-C, WI-FI, GPS और NFC सपोर्ट भी दिया गया  है ! सिक्योरिटी के लिए इस हैंडसेट में FACE- UNLOCK और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर जैसी खूबियां से लेस है !

Ankit Meena

हिंदी खबरों का विश्वसनीय स्रोत — TaazaKhabar Live पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, शिक्षा और टेक्नोलॉजी से जुड़ी हर जरूरी अपडेट। हम देते हैं तेज़, सटीक और निष्पक्ष खबरें, वह भी सरल और स्पष्ट भाषा में ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और खबरें पढ़ें

Leave a Comment

Plugin developed by ProSEOBlogger