WI vs PAK 1st T20I: पाकिस्तान क्रिकेट टीम बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज हारने के बाद अमेरिका पहुंची है । अमेरिका में पाकिस्तान क्रिकेट टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की सीरीज (WI vs PAK 1st T20I 2025 ) खेल रही है । हालांकि इस सीरीज का पहला मुकाबला पाकिस्तान के लिए अच्छा रहा है और टीम खराब प्रदर्शन बाहर निकलने में सफल रही । पाकिस्तान क्रिकेट टीम की तरफ से दो खिलाड़ियों ने अद्भुत प्रदर्शन किया है लेकिन उनमें से एक खिलाड़ी का प्रदर्शन बहुत ही शानदार रहा है और वो थे युवा ऑलराउंडर सईम अयूब (Saim Ayub) जिनके कारण पहले टी-20 में पाकिस्तान को वेस्टइंडीज के खिलाफ बहुत ही शानदार जीत मिली है ।
युवा पाकिस्तानी ऑलराउंडर का शानदार प्रदर्शन :
पाकिस्तान और वेस्टइंडीज के बीच खेले गए तीन टी-20 मैचों की द्विपक्षीय सीरीज के पहले मैच में पाकिस्तान टीम विजयी रही है । इस मैच में पाकिस्तान के युवा ऑलराउंडर सईम अयूब (Saim Ayub) ने एक बार फिर दिखाया कि इन दिनों लड़खड़ाती दिख रही पाक टीम की आखिरी उम्मीद सिर्फ़ वही हैं !
पहला टी-20 मैच वेस्टइंडीज बनाम पाकिस्तान :
अमेरिका के लॉडरहिल स्टेडियम में वेस्टइंडीज और पाकिस्तान के बीच सीरीज के पहले टी-20 मैच में वेस्टइंडीज ने पहेले टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पाकिस्तान की टीम की तरफ से साहिबजादा फरहान और सईम अयूब ओपनिंग करने उतरे थे ।
फरहान कम स्कोर बना कर आउट :
टी-20 क्रिकेट में पिछले कुछ सालों में रनों का रिकार्ड बनाने वाले साहिबजादा फरहान को वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज शमार जोसेफ ने सिर्फ 14 पर आउट कर दिया। उस समय सिर्फ़ टीम के 26 रन ही बने थे लेकिन दूसरे छोर पर खड़े सईम अयूब टीम को संभाले हुए थे।
सईम अयूब की शानदार पारी :
आपको बता दे कि युवा खिलाड़ी सईम अयूब ने सिर्फ़ 34 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया और वेस्टइंडीज को जीत के सोचने के मजबूर कर दिया अयूब ने 12वें ओवर की पांचवीं गेंद पर जेसन होल्डर के हाथों अपना विकेट गंवाया लेकिन तब तक वो 38 गेंदों में 57 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेल चुके थे। उन्होंने 150 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 2 छक्के और 5 चौके लगाए।
फखर और हसन नवाज ने भी दिखाया अपने बल्ले का ताकत :
फखर जमान ने 24 गेंदों में 28 रन और हसन नवाज ने 18 गेंदों में 24 रनों की पारियां खेलीं जिससे पाकिस्तान का स्कोर अंत में 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 178 रन तक पहुंचा गया था । इस दौरान वेस्टइंडीज की तरफ से शमार जोसेफ ने सर्वाधिक 3 विकेट लिए थे ।
जोरदार शुरुआत के साथ वेस्टइंडीज :
पाकिस्तान कि शानदार पारी के जवाब में उतरी वेस्टइंडीज के सामने 179 रनों का लक्ष्य था और हालांकि उनके ओपनर्स ने भी शानदार शुरुआत की थी । इसमें जॉनसन चार्ल्स के अलावा वेस्टइंडीज के लिए सबसे कम उम्र (18 साल) में टी-20 डेब्यू करने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज ज्वेल एंड्रयू (Jewel Andrew) भी शामिल थे। दोनों ने 35-35 रनों की पारियां खेलीं थी ।
विकेटों की बारिश :
इसके बाद अचानक विकेटों का लगातार गिरना शुरू हो गया । वेस्टइंडीज ने 72 रनों की ओपनिंग पार्टनरशिप के बाद पहला विकेट गंवाया और देखते – देखते 92 रन के अंदर वो अपने 5 विकेट गंवा बैठे थे । अंतिम ओवरों में जेसन होल्डर (12 गेंदों में नाबाद 30 रन) और शमार जोसेफ (12 गेंदों में नाबाद 21 रन) ने अच्छी पारियां खेलीं लेकिन फिर भी टीम का स्कोर 20 ओवर में 7 विकेट पर 164 रन तक ही पहुच पाया और पाकिस्तान 14 रन से जीत अपने नाम करने मे कामयाब रहा ।
गेंदबाजी में भी सईम अयूब का जलवा :
पाकिस्तान की तरफ से गेंदबाजों में सबसे सफल गेंदबाज मोहम्मद नवाज रहे जिन्होंने 23 रन देकर सर्वाधिक 3 विकेट लिए लेकिन अर्धशतक लगा चुके सईम अयूब ने भी गेंद से अपना जलवा दिखाया । अयूब ने सिर्फ 2 ओवर किए जिसमें 20 रन देकर दो बड़े बल्लेबाजों के विकेट लेकर मेदान से बाहर का रास्ता दिखा दिया । उन्होंने कप्तान शाई होप और धुआंधार बल्लेबाज शरफेन रदरफोर्ड को आउट किया। पाकिस्तान सीरीज में 1-0 से आगे हो गया है और शानदार प्रदर्शन से सईम अयूब मैन ऑफ द मैच बने।