ऑटोमोबाइल जॉब - नौकरी लाइफस्टाइल फाइनेंस शेयर मार्केट खेल मौसम बॉलीवुड रेसिपी धर्म स्वास्थ्य कृषि देश विदेश

---Advertisement---

क्या OPS से बेहतर है नई Unified Pension Scheme (UPS) ? सम्पूर्ण जानकारी

On: September 14, 2025 1:56 PM
Follow Us:
Unified Pension Scheme
---Advertisement---

Unified Pension Scheme (UPS) : भारत में पेंशन व्यवस्था हमेशा से ही चर्चा का विषय रही है चाहे वो सरकारी कर्मचारी हो चाहे जनता के प्रतिनिधि हो। पुरानी पेंशन स्कीम को लेकर कर्मचारियों की मांग और नई पेंशन को लेकर जो कर्मचारियों के बीच असहमति है, उसके बीच सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया उठाया है। 1 अप्रैल 2025 से केंद्र सरकार ने यूनिफाइड पेंशन स्कीम (UPS) लागू करने की घोषणा की है। यह व्यवस्था ओपीएस (OPS) और एनपीएस (NPS) दोनों का मिश्रण है, जिसमें पेंशनर को सुरक्षा और निवेश दोनों के फायदे मिलेंगे।

Unified Pension Scheme (UPS) क्या है ?

यूनिफाइड पेंशन स्कीम यूपीएस (UPS) एक एसी पेंशन प्रणाली है जिसमें कर्मचारी और सरकार दोनों मिलकर योगदान करते हैं। कर्मचारी अपनी सैलरी का 10% पेंशन खाते में जमा करते हैं, जबकि सरकार 18.50% योगदान देती है। ओपीएस (OPS) की तरह इसमें गारंटी और न्यूनतम पेंशन का प्रावधान है, लेकिन साथ ही एनपीएस (NPS) की तरह निवेश और रिटायरमेंट पर एकमुश्त निकासी की सुविधा भी मौजूद है। यूपीएस (UPS) कर्मचारियों को यह भरोसा देती है कि सेवानिवृत्ति के बाद उन्हें हर महीने एक सरकार द्वारा तयशुदा आय मिलेंगी और महंगाई से भी सुरक्षा मिलेगी।

OPS (Old Pension Scheme) और UPS (Unified Pension Scheme) में अंतर :

                मुख्य अन्तर OPS (Old Pension Scheme)UPS (Unified Pension Scheme)
योगदान (Contribution)कर्मचारी से कोई योगदान नहींकर्मचारी 10%, सरकार 18.5%
न्यूनतम पेंशनतय सीमा नहीं, आमतौर पर अंतिम वेतन का 50%10 साल सेवा के बाद ₹10,000 गारंटी
फैमिली पेंशनकम प्रतिशत पर उपलब्धकर्मचारी पेंशन का 60%
महंगाई सुरक्षा (Inflation Index)सीमित महंगाई राहतऑल इंडिया CPI (AICCPI-IW) से लिंक्ड
निवेश की सुविधानहींहै (NPS मॉडल पर आधारित)

क्यों खास हैँ  UPS (Unified Pension Scheme) ?

यूनिफाइड पेंशन स्कीम (UPS) कर्मचारियों को ओल्ड पेंशन स्कीम (OPS) जैसी सुरक्षा के साथ साथ नेशनल पेंशन स्कीम (NPS) जैसी निवेश करने की स्वतंत्रता देती है। इसमें महंगाई के अनुसार पेंशन बढ़ती रहती है। इसमें फैमिली पेंशन का प्रतिशत ज्यादा होता है और सेवानिवृत्ति के समय एक मुश्त निकासी की सुविधा भी मौजूद है । इस कारण यूपीएस (UPS) भविष्य के लिए अधिक टिकाऊ और व्यावहारिक व्यवस्था सरकार के द्वारा मानी जा रही है।

सरकार के अनुसार मानें तो यूनिफाइड पेंशन स्कीम (UPS) भारतीय पेंशन प्रणाली का एक नया और संतुलित मॉडल है। यह ना केवल सरकारी कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति के बाद आर्थिक स्थिरता प्रदान करता है, बल्कि उनके परिवार को भी सुरक्षित भविष्य प्रदान करता है। ओपीएस (OPS) की तुलना में UPS में ज्यादा पारदर्शिता, बेहतर महंगाई सुरक्षा और मजबूत फैमिली पेंशन उपलब्ध है। यही वजह है कि यूपीएस को आने वाले समय में कर्मचारियों के लिए सबसे भरोसेमंद पेंशन व्यवस्था माना जा रहा है ।

Ankit Meena

हिंदी खबरों का विश्वसनीय स्रोत — TaazaKhabar Live पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, शिक्षा और टेक्नोलॉजी से जुड़ी हर जरूरी अपडेट। हम देते हैं तेज़, सटीक और निष्पक्ष खबरें, वह भी सरल और स्पष्ट भाषा में ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और खबरें पढ़ें

Leave a Comment

Plugin developed by ProSEOBlogger