ऑटोमोबाइल जॉब - नौकरी लाइफस्टाइल फाइनेंस शेयर मार्केट खेल मौसम बॉलीवुड रेसिपी धर्म स्वास्थ्य कृषि देश विदेश

---Advertisement---

IBPS Recruitment 2025 : IBPS लेकर आया है Probationary Officer (PO)  पदों की बंपर भर्ती, जल्दी करें रजिस्ट्रेशन !

On: July 23, 2025 10:57 PM
Follow Us:
ibps recruitment 2025
---Advertisement---

IBPS Recruitment 2025 : बैंकिंग सेक्टर में काम तलाश करने वालों के लिए IBPS अच्छा मौका लेकर आया है। IBPS ने प्रोबेशनरी ऑफिसर (Probationary Officer) और मैनेजमेंट ट्रेनी (Management Trainee) के कई पदों की भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया है। इसके लिए आवेदन 1 जुलाई 2025 से शुरू हो चुके हैं और अंतिम तिथि 28 जुलाई 2025 है जो कि अब बहुत नजदीक है। इसीलिए जो उम्मीदवार आवेदन करना चाहते हैं वह जल्द ही ऑफिशिल वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन अंतिम दिनांक से पहले कर लें।

कितने पदों के लिए होगी भर्ती :

इस भर्ती के तहत आवेदन पूरी तरह से ऑनलाइन होंगे इसलिए उम्मीदवारों को अंतिम तिथि से पहले आवेदन कर लेना चाहिए ताकि बाद में किसी तकनीकी समस्या का सामना न करना पड़े। इस भर्ती मैं 11 सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों शामिल होंगे जो कि 5,208 पदों को भरा जाएगा। यह पद प्रोबेशनरी ऑफिसर और मैनेजमेंट ट्रेनिंग के लिए निकाले गए हैं ।

भर्ती के लिए योग्यता :

यह भर्ती बैंकिंग क्षेत्र की सबसे बड़ी भर्तियों में से एक है, जिसमें देश भर के किसी भी कोने के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। योग्यताओं की बात करें तो उम्मीदवार के पास इस भर्ती के लिए किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन की डिग्री होना जरूरी है। किसी भी स्ट्रीम के ग्रेजुएट इस भर्ती में आवेदन कर सकते हैं। आयु की बात करें तो उम्मीदवार कम से कम 20 साल का और ज्यादा से ज्यादा 30 साल का होना चाहिए लेकिन अगर आप आरक्षित वर्ग से हैं तो आपको ज्यादा उम्र सीमा में छूट मिलेगी।

भर्ती का आवेदन शुल्क :

इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों को शुल्क भी देना होगा जो उन्हें अपने वर्ग के हिसाब से पेमेंट करना होगा। अगर आप सामान्य वर्ग से हैं या किसी दूसरे वर्ग से हैं तो आपको ₹850 रुपए आवेदन शुल्क के रूप में ऑनलाइन जमा कराने होंगे । लेकिन अगर आप एससी, एसटी, PWD वर्ग से हैं तो आपके लिए शुल्क सिर्फ ₹175 रुपए रखा गया है ! जीएसटी के साथ ये फीस ऑनलाइन जमा करानी होगी।

चयन की प्रक्रिया :

इस भर्ती में चयन प्रक्रिया की बात करें तो इस भर्ती के लिए चयन प्रक्रिया को तीन चरणों में बांटा गया है। पहले चरण जिसमे Prelims परीक्षा आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा अगस्त 2025 में होगी। इसके बाद इस परीक्षा में पास होने वाले उम्मीदवार अगले चरण यानी कि Mains परीक्षा में दाखिल होंगे जो अक्टूबर 2025 में होगी। सबसे आखिर में आपको इंटरव्यू/पर्सनैलिटी टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा। फिर आखिर में प्रोविजनल अलॉटमेंट जनवरी/फरवरी 2026 में किया जाएगा।

कितनी मिलेगी सैलरी :

यह एक सरकारी नौकरी है इसीलिए इसमें उम्मीदवार को शुरुआती सैलरी भी आकर्षक मिलेगी जो की ₹48,480 रुपए प्रति माह तय की गई है ! इसके बाद यह हर साल। बढ़ते बढ़ते ₹85,920 प्रति माह तक जा सकती है । इस भर्ती के तहत आपको दूसरे भत्ते जैसे की HRA, DA और मेडिकल सुविधा भी मिलेगी और प्रमोशन की भी अच्छी प्रबल संभावना है।

आवेदन  करने की प्रक्रिया (IBPS Recruitment 2025) :

1. आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट https://ibps.in पर जाना होगा ।

2. वहां पर CRP PO/MT-XV के लिंक पर क्लिक करना होगा ।

3. अब आपको रजिस्ट्रेशन फॉर्म मिलेगा उसे सही तरीके से वरना होगा।

4. जरूरी डॉक्यूमेंट को अपलोड करना पड़ेगा और और साथ ही फीस का भुगतान भी करना पड़ेगा ।

5. और ध्यानपूर्वक फॉर्म को भर कर जमा कर दें और प्रिंट आउट निकाल कर अपने पास रख ले।

अगर आप बैंक सेक्टर में नौकरी का ख्वाब देखते हैं, तो यह मौका आपके लिए बेहतरीन साबित होगा । इस मौके को हाथ से मत जाने दो। IBPS PO Recruitment 2025 में 5,000 से ज्यादा पदों पर भर्ती का ये अवसर बहुत बड़ा है। इसीलिए समय रहते आवेदन करें और परीक्षा की तैयारी में जी जान से जुट जाएं। ज्यादा जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट आईबीपीएस से जाकर नोटिफिकेशन का पीडीएफ जरूर पढ़ ले।

Ankit Meena

हिंदी खबरों का विश्वसनीय स्रोत — TaazaKhabar Live पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, शिक्षा और टेक्नोलॉजी से जुड़ी हर जरूरी अपडेट। हम देते हैं तेज़, सटीक और निष्पक्ष खबरें, वह भी सरल और स्पष्ट भाषा में ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और खबरें पढ़ें

Leave a Comment

Plugin developed by ProSEOBlogger