ऑटोमोबाइल जॉब - नौकरी लाइफस्टाइल फाइनेंस शेयर मार्केट खेल मौसम बॉलीवुड रेसिपी धर्म स्वास्थ्य कृषि देश विदेश

---Advertisement---

सिर्फ ₹2 लाख डाउन पेमेंट पर Mahindra Bolero Neo का टॉप वेरिएंट घर लाना अब हुआ आसान !

On: August 20, 2025 10:24 PM
Follow Us:
Mahindra Bolero Neo
---Advertisement---

दोस्तों आपको बता दें कि महिन्द्रा की गाड़ियां ऑटोमोबाइल मार्केट में हमेशा से ही लोगों की पहली पसंद रही है । खासकर SUV के सेगमेंट की बात करें तो महिन्द्रा की गाड़ियां हमेशा टॉप पर रही है।। Mahindra Bolero Neo को लोगों द्वारा बहुत ज्यादा पसंद किया जा रहा है। अगर आप इसके टॉप वेरिएंट को खरीदने की सोच रहे हैं और बजट को लेकर थोड़ा सा भी आपको कन्फ्यूजन है तो यहाँ हम आपको बताएंगे की आप किस तरह से ₹2,00,000 के डाउनपेमेंट करने के बाद हर महीने की ईएमआइ देकर , आप इसको कैसे खरीद सकते हैं !

Mahindra Bolero Neo की कीमत

महिन्द्रा ने ऑटोमोबाइल सेक्टर में Mahindra Bolero Neo एसयूवी सेगमेंट में पेश किया। जिसकी डिमांड दिनों दिन बढ़ती जा रही है और साथ ही खरीदारों की डिमांड भी अच्छी खासी देखने को मिल रही है। इसके टॉप वेरिएंट की एक्स शोरूम प्राइस लगभग ₹11,48,000 है। दिल्ली जैसे बड़े शहर में इसे खरीदने पर आरटीओ चार्ज तकरीबन ₹1,43,000 और इंश्योरेंस तकरीबन ₹55,000 देना पड़ेगा। इन सबको मिलाकर गाड़ी का ओन रोड प्राइस तकरीबन ₹13,57,000 तक पहुँच जाता है। यानी की अगर आपको ये कार लेनी है तो लगभग आपको ₹13,50,000 देने होंगे।


2 लाख रुपये की डाउन पेमेंट के बाद EMI

महिन्द्रा की इस कार Mahindra Bolero Neo को लेने के लिए आप अगर ₹2,00,000 का डाउनपेमेंट करते हैं तो बाकी की रकम बैंक से फाइनैंस करा सकते हो ! इसके लिए आपको तकरीबन बैंक से ₹11,57,000 का कार लोन लेना पड़ेगा। दोस्तों, आपको बता दें कि अगर बैंक 9 फीसदी ब्याज की दर पर आपको 84 महीने के लिए लोन देता है तो आपको हर महीने तकरीबन ₹18,621 की ईएमआइ देनी पड़ेगी। इस ईएमआइ का भुगतान 84 महीने के लिए करना पड़ेगा। आपको बता दें कि बैंको द्वारा मोरेटोरियम पीरियड को मिलाकर 7 साल के लिए लोन दिए जाते हैं। इसलिए 84 महीने के लिए ईएमआइ बनाई जाती है। अगर आप 7 साल से पहले लोन को अदा करना चाहते हो तो आपको और ज्यादा ईएमआइ देनी पड़ेगी।

कार की कुल लागत

दोस्तों आपको बता दें की अगर लोन पर आप कार खरीदते हैं तो आपको असली कीमत से ज्यादा रकम चुकानी पड़ती है जो कि तकरीबन नौ फीसदी ब्याज के दर पर 7 साल के लिए ₹4,06,000 ब्याज देना पड़ेगा। इन सबको मिलाकर यानी की ऑन रोड प्राइस एवं ब्याज मिलाकर लगभग गाड़ी की कीमत ₹17,64,000 तक पहुँच जाती है। इसलिए आपको गाड़ी खरीदते समय एक शोरूम प्राइस भी नहीं, बल्कि ब्याज को भी ध्यान रख कर गाड़ी खरीदनी चाहिए, अगर आप लोन पर Mahindra Bolero Neo गाड़ी ले रहे हैं तो। अगर आपको कम ब्याज पर गाड़ी खरीदनी है। तो सरकारी बैंको से लोन लेना चाहिए ना की प्राइवेट बैंको से। सरकारी बैंको से नौ फीसदी कम ब्याज पर। आपको कार लोन मिल जाता है। सरकारी बैंको का ब्याज दर 8.5% से शुरू होता है।

दमदार फीचर्स और डिजाइन

दोस्तों आपको बता दें की Mahindra Bolero Neo को खास तौर पर बहुत ही मजबूत डिजाइन और परफेक्ट लुक के लिए बनाया गया है जो लोगों को काफी आकर्षित करती है। यह उन लोगों के लिए बेस्ट ऑप्शन है जो सिटी मैं ड्राइविंग करना चाहते हैं और साथ के साथ लंबी दूरी का सफर भी करना चाहते हैं। इस कार में आपको पावरफुल इंजन और दमदार रोड प्रजेंस के साथ आरामदायक सिटिंग पोजिशन भी मिलती है। यही कारण है कि महिन्द्रा की गाड़ियां गांव एवं शहरी लोगों की पसंद बनी हुई है। इन गाड़ियों में टूटे फूटे रोड पर भी कोई परेशानी का सामना नहीं करना पड़ता। और ये है गाड़ियां आराम से इन टूटे फूटे रोड में भी चलने के लिए सक्षम है। महिन्द्रा ने लोगों की परेशानी को देखते हुए यह सब किया है।

किससे होगा मुकाबला

दोस्तों, आपको बता दें की महिन्द्रा की इस Mahindra Bolero Neo एसयूवी का मुकाबला भारतीय बाजार में पहले से मौजूद कई दमदार एसयूवी से होने वाला है जिनमें आपको थोड़ा सा नाम बता देते हैं जैसे की मारुति ग्रांड विटारा, हुंडई क्रेटा, किया सेल्टोस और हॉन्डा एलिवेट जेसी गाड़ियां भी शामिल है। इन गाड़ियों में आपको मॉडर्न फीचर और आकर्षक डिजाइन के साथ लुक दिया जाता है। परन्तु महिन्द्रा की गाड़ियां मजबूती और भरोसेमंद परफॉर्मेंस की वजह से ग्राहकों के बीच अपनी अलग ही पहचान बना रखी है !

दोस्तों आपको बताते चलें की ₹2,00,000 का डाउनपेमेंट करने के बाद हर महीने लगभग आपको ₹18,600 ईएमआइ के तौर पर लोन में जमा कराने पड़ेंगे और ₹2,00,000 के डाउनपेमेंट के साथ आप ये Mahindra Bolero Neo गाड़ी अपने घर ला सकते हैं। ध्यान रहे कि ईएमआइ के साथ कुल लागत ऑन रोड प्राइस से भी ज्यादा होती है क्योंकि इसमें ब्याज भी जुड़ जाता है। लेकिन महिन्द्रा की गाड़ियां एसयूवी सेगमेंट में एक दमदार ऑप्शन है, जो आपको पसंद आएगी।



Ankit Meena

हिंदी खबरों का विश्वसनीय स्रोत — TaazaKhabar Live पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, शिक्षा और टेक्नोलॉजी से जुड़ी हर जरूरी अपडेट। हम देते हैं तेज़, सटीक और निष्पक्ष खबरें, वह भी सरल और स्पष्ट भाषा में ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

Plugin developed by ProSEOBlogger