Monsoon Recipe : बारिश के आते ही हवा में भीनी-भीनी मिट्टी की खुशबू फैल जाती है। बारिश के ऐसे मौसम में कुछ गरमा-गरम चटपटा और दिल को लाजवाब भा जाने वाला खाना खाने का दिल करता है। चाहे वो बालकनी में बैठकर गर्म चाय के साथ हो या खिड़की के पास बैठकर गरमा-गरम भुट्टा , बारिश के इस शानदार मौसम में हर चीज़ का स्वाद का अपना अलग ही मज़ा है । इसी खास मौसम को और भी यादगार बनाने के लिए हम लाए हैं एक आसान और झटपट बनने वाली भुट्टे की चाट की रेसिपी (Bhutte ki Chaat ki recipe) — जो स्वाद के साथ आपके मूड को भी फ्रेश कर देगी !
भुट्टे की चाट की रेसिपी (Bhutte ki Chaat ki recipe) सामग्री (Ingredients) Monsoon Recipe :
- 2 उबले हुए भुट्टे (या 1 कप उबला हुआ स्वीट कॉर्न)
- 1 छोटा प्याज (बारीक कटा हुआ)
- 1 छोटा टमाटर (बारीक कटा हुआ)
- 1 हरी मिर्च (बारीक कटी)
- 1 चम्मच नींबू का रस
- 1/2 चम्मच चाट मसाला
- 1/4 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
- नमक स्वाद के अनुसार
- 1 चम्मच हरा धनिया (कटा हुआ)
- थोड़ा मक्खन ( एक्स्ट्रा फ्लेवर के लिए)
भुट्टे की चाट की रेसिपी बनाने की विधि :
- सबसे पहले कच्चे भुट्टे ले और उन्हें उबाल लें या भून लें। फिर दानों को अलग कर लें।
- एक बाउल में उबले भुट्टे या स्वीट कॉर्न डालें ।
- अब इसमें प्याज, टमाटर, हरी मिर्च और हरा धनिया भी मिलाएं ।
- इसके बाद डालें चाट मसाला, लाल मिर्च पाउडर, नमक और नींबू का रस।
- फिर इसको अच्छे से मिक्स करें। चाहें तो थोड़ा मक्खन डालकर हल्का गरम भी कर सकते हैं।
- बस हो गई तैयार – स्वादिष्ट, हेल्दी और झटपट बनने वाली भुट्टे की चाट !
भुट्टे की चाट की रेसिपी (Monsoon Recipe) मे एक्स्ट्रा फ्लेवर के लिए टिप्स (Tips) :
- आप इसमें उबले आलू भी डाल सकते हैं।
- चाहें तो हल्का मीठा चटपटा स्वाद देने के लिए 1/2 चम्मच शहद या इमली की चटनी डाल सकते हैं।
- बारिश के मौसम में इसे गरमा-गरम चाय के साथ सेवन करें – स्वाद एवं मज़ा दुगना हो जाएगा !