ऑटोमोबाइल जॉब - नौकरी लाइफस्टाइल फाइनेंस शेयर मार्केट खेल मौसम बॉलीवुड रेसिपी धर्म स्वास्थ्य कृषि देश विदेश

---Advertisement---

ऑयली स्किन वाले लगाए केमिकल फ्री फेस पैक, कील – मुंहासों की होगी फटाफट छुट्टी….

On: July 14, 2025 10:32 AM
Follow Us:
face pack
---Advertisement---

मानसून में नमी के साथ जब उमस हो जाती है तो ऑयली स्किन वालों की समस्या बढ़ जाती हैं क्योंकि स्किन में एक्स्ट्रा ऑयल होने  की वजह से कील – मुंहासे और ब्लैकहेड्स त्वचा मे होने लग जाते  हैं !

त्वचा का प्राकृतिक निखार बरकरार रखने एवं स्किन प्रॉब्लम से छुटकारा पाने के लिए  नेचुरल फेस पैक के बारे में जानकारी देंगे –

मानसून का मौसम ज्यादातर लोगों का पसंदीदा मौसम होता है क्योंकि ये चिलचिलाती धूप की गर्मी से राहत और ठंडक दिलाता है लेकिन सेहत के साथ ही ये स्किन और बालों के लिए भी चैलेजिंग मौसम होता है !

 खासतौर पर ऑयली स्किन वालों के लिए बारिश कई परेशानिया साथ मे लेकर आती  है ! नमी और उमस की वजह से एक्स्ट्रा सीबम बनने लगता  है और चेहरे पर अतिरिक्त तेल जमा होने की वजह से बहुत जल्दी चिपचिपाहट होने लगती  है और गंदगी जमने लगती है जिससे स्किन के पोर्स बंद हो जाते हैं और  ये  कील – मुंहासे, ब्लैकहेड्स जैसी समस्याएं उत्पन्न कर देते है !

इसी वजह से ऑयली स्किन वालों की त्वचा मे निखार आने की बजाय फीकी दिखने लगती  है और चेहरा डल हो जाता है ! इस मौसम में थोड़ी ज्यादा  स्किन की देखभाल करने की जरूरत होती हैं !

इसके लिए हल्के फोमिंग फेसवॉश, टोनर और ऑयल-फ्री मॉइश्चराइज़र जैसी चीजें लगाने से  आपकी स्किन को हेल्दी रखने में मदद करता है, इसके अलावा समय-समय पर स्किन की डीप क्लीनिंग और हाइड्रेटिंग भी जरूरी होती है ! इसके लिए हम जानकारी प्राप्त करेंगे ,केमिकल फ्री नेचुरल फेस पैक जो मानसून में ऑयली स्किन वालों के लिए काफी फायदेमंद रहता हो !

आपको बता दे कि ऑयली स्किन वालों को मानसून में मेकअप कम से कम करना चाहिए और ऐसे ब्यूटी प्रोडक्ट यूज करने चाहिए जो नॉन-कॉमेडोजेनिक (ऐसे प्रोडक्ट जो पोर्स को बंद न करें यानी लाइट बेस वाले) हो !

हफ्ते में एक से दो बार आप कुछ फेस पैक यूज कर सकते हैं जो एक्स्ट्रा ऑयल को रोकते हैं और बारिश के दौरान भी आप एक्ने, चिपचिपी स्किन से बचे रहते हैं और  नेचुरल ग्लो बना रहेगा !

मुल्तानी मिट्टी वाला फेस पैक :

आपको दो चम्मच मुल्तानी मिट्टी लेनी  होगी, चाहे तो पाउडर बनाकर रख सकते हैं या फिर इसका एक छोटा टुकड़ा लगभग एक घंटे के लिए पानी में भिगो सकते हैं ! बाउल में मिट्टी लें और इसमें चुटकी भर हल्दी के साथ ही गुलाब जल भी मिक्स  करें ! इसको हफ्ते में दो बार अपने फेस से लेकर गर्दन तक उपयोग मे लेना चाहिए ! 15-20 मिनट तक लगाने के बाद सिंपल फेस को साफ पनि से क्लीन कर लें ! इसके रिजल्ट को और बेहतरीन बनाने के लिए ऑरेंज के छिलको का पाउडर भी फेस-पैक में मिलाना अच्छा रहता है !

बेसन वाला फेस पैक :

स्किन की गंदगी को हटाने और डेड सेल्स को भी हटाने के लिए बेसन का फेस पैक बेहतरीन रहता है ! इसके लिए एक से डेढ़ चम्मच बेसन में चुटकी भर हल्दी और दही मिलाकर पेस्ट बनाएं ! अब इसको अपने पूरे फेस पर लगाकर 15 से 18 मिनट के लिए छोड़ देना चाइए ! जब ये लगभग 75 प्रतिशत सूख जाए तो गुलाबजल हाथों में लेकर फेस की मसाज करें और फिर स्पंज की मदद से फेस पैक साफ कर लें इससे आपके चहरे पर रोनक और ताजगी सी आ जाएगी !

एलोवेरा-चंदन वाला  फेस पैक :

स्किन को हाइड्रेट करने के लिए एलोवेरा एक शानदार इनग्रेडिएंट है लेकिन ये ऑयली नहीं होता है ! दो चम्मच एलोवेरा में आधा चम्मच नींबू का रस मिलाएं और इसमें एक चम्मच चंदन पाउडर भी मिलाए ! अब इसमें गुलाब जल मिलाकर फेस पैक तैयार कर ले  और 10 से 15 मिनट तक फेस पर लगाकर छोड़ दे ! इसके बाद साफ पानी से चेहरा धो लें , ये फेस पैक त्वचा को हील करेगा और कील – मुंहासों से भी बचाव करता हैं !

Ankit Meena

हिंदी खबरों का विश्वसनीय स्रोत — TaazaKhabar Live पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, शिक्षा और टेक्नोलॉजी से जुड़ी हर जरूरी अपडेट। हम देते हैं तेज़, सटीक और निष्पक्ष खबरें, वह भी सरल और स्पष्ट भाषा में ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और खबरें पढ़ें

Leave a Comment

Plugin developed by ProSEOBlogger