बिहार से पूर्णिया के सांसद और कांग्रेस नेता पप्पू यादव ने महागठबंधन में सीट बंटवारे को लेकर एक अपनी बात रखी है। पप्पू यादव ने कहा है कि लोकसभा चुनाव 2024 में विभिन्न दलों के प्रदर्शन के आधार पर सीटें दी जानी चाहिए। पप्पू यादव ने X पर लिखा, ‘ INDIA गठबंधन में सीटों का बंटवारा पिछले लोकसभा चुनाव के आधार पर होना चाहिए ।
बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक गलियारों मे चर्चा काफी बढ़ी हुई हैं। इस बीच महागठबंधन में शामिल दलों के नेताओं के बीच बैठकों का दौर चल रहा है। चुनाव में रणनीतियों पर कई बार चर्चा भी हुई है । हालांकि, इन बैठकों में महागठबंधन के अंदर चुनाव मे सीट बंटवारे को लेकर अभी तक कुछ भी तय नहीं हुआ है। अभी तक यह देखा गया है कि अलग-अलग दल के नेता अपनी पार्टी के लिए सीटों को लेकर अपनी बात रखते आये हैं।
इस घटना क्रम के बीच अब बिहार से पूर्णिया के सांसद और कांग्रेस नेता पप्पू यादव ने महागठबंधन में सीट बंटवारे को लेकर एक अपनी बात रखी है। पप्पू यादव ने कहा है कि लोकसभा चुनाव 2024 में विभिन्न दलों के प्रदर्शन के आधार पर सीटें दी जानी चाहिए। पप्पू यादव ने X पर लिखा, ‘ INDIA गठबंधन में सीटों का बंटवारा पिछले लोकसभा चुनाव के आधार पर होना चाहिए । मेरी शीट को मिलाकर कांग्रेस का स्ट्राइक रेट सबसे शानदार रहा था। वैसे दलों को सीट लेने से पहले सोचना चाहिए जिनका पिछले लोकसभा चुनाव में जमानत जब्त हो गया था !’
हालांकि, पप्पू यादव की इस विचार पर महागठबंधन में शामिल किसी दल या नेता की तरफ से अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। आपको बता दें कि पिछले लोकसभा चुनाव में कांग्रेस (INC) ने बिहार में 40 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे थे। जिनमे कांग्रेस के खाते में सिर्फ 9 सीटें आई थीं। वहीं बिहार का मुख्य विपक्षी पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (RLD) ने 26 सीटों पर चुनाव लड़ा था और इनमें से सिर्फ 4 सीटें उसकी झोली में गई थी। इस चुनाव में कांग्रेस का स्ट्राइक रेट RJD से काफी बेहतर था। CPIML ने इस चुनाव में 2 सीटें जीती थीं। इस चुनाव में CPIML के कई उम्मीदवारों की जमानत तक जब्त हो गई थी।
आपको बता दें कि भले ही अभी तक महागठबंधन में सीटों के बंटवारे का फॉर्मूला तय नहीं हुआ है, लेकिन महागठबंधन में शामिल VIP 60 सीटों की मांग कर रही है। कांग्रेस (INC) भी 70 सीटों की मांग पर डटी हुई है। इधर वाम दलों में सबसे प्रमुख भाकपा माले 19 के बदले इस बार 25 सीटों पर लड़ने की तैयारी में है।