Xiaomi हमेशा से ही लोगों के बीच अपने स्मार्ट फ़ोन और टेबलेट के लिए जाने जाते हैं। कंपनी ने हाल ही में चीन के मार्केट में अपना लेटेस्ट प्रीमियम टैबलेट Xiaomi Pad 8 Pro को लॉन्च किया हैं। यह टैबलेट Xiaomi 17 सीरीज के साथ पेश किया गया था। यह एक प्रीमियम टैबलेट है, जिसमें मल्टीटास्किंग काम भी हाई परफार्मेंस पर किए जा सकते हैं। इसमें 9,200mAh की बैटरी दी गई है, जिसे फास्ट चार्जर सपोर्ट के साथ पेश किया गया है।
डिस्प्ले और डिजाइन
कंपनी ने Xiaomi Pad 8 Pro में एक बेहतरीन डिस्प्ले दिया है। यह डिस्प्ले 11.2-इंच की बड़ी है जिसका 3.2K रेजोल्यूशन है। यह डिस्प्ले काफी स्मूथ एक्सपीरियंस देती है। इस टैबलेट में आप हैवी एप्स को भी आसानी से इस्तेमाल कर सकते हैं। डिस्प्ले का 144Hz हाई रिफ्रेश रेट टैबलेट को रिस्पॉन्सिव बनाता है। यह टैबलेट स्लिम बॉडी और मेटल यूनिबॉडी के साथ डिजाइन किया गया है, जिससे इसका लुक और भी प्रीमियम मजबूत हो जाता है। जो लोग कंटेंट बनाते हैं या मल्टीमीडिया को इस्तेमाल करते हैं उनको ये काफी अच्छा एक्सपीरियंस प्रोवाइड करता है।
पॉवरफुल प्रोसेसर Snapdragon 8 Elite से लैस
कंपनी ने इसमें एक शानदार पावरफुल प्रोसेसर दिया है। और इस टैबलेट का सबसे बड़ा हाईलाइट ही इसका Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर है। यह प्रोसेसर मल्टीटास्किंग को बेहतर बनाता है। चाहे आपको हाई-ग्राफिक्स गेम खेलना हो या 4K वीडियो एडिटिंग करनी हो, ये टैबलेट बिना किसी लैग के परफॉर्म करेगा। Xiaomi Pad 8 Pro Android 16 पर बेस्ड है और टैबलेट के लिए ऑप्टिमाइज्ड है।
पॉवरफुल 9,200mAh बैटरी के साथ
कंपनी ने इसमें बहुत सारी खूबियाँ दी है। जिसमें से एक Xiaomi Pad 8 Pro की 9,200mAh की बड़ी बैटरी भी है। इसे एक बार चार्ज करने पर ये बैटरी पूरे दिन आराम से बैकअप दे सकती है। इस के साथ 67W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी दिया गया है, जिससे डिवाइस कुछ ही मिनटों में चार्ज होकर लोग टाइम तक चलने के लिए तैयार हो जाता है। जिन लोगों को लंबे टाइम तक टैबलेट पर काम करना होता है, वीडियो देखते हैं या गेम खेलते हैं, उनके लिए यह बैटरी परफेक्ट है।
कीमतें और स्टोरेज वेरिएंट
Xiaomi ने Xiaomi Pad 8 Pro को कई स्टोरेज और रैम वेरिएंट्स में पेश किया गया है। इसका बेस वेरिएंट 8GB + 128GB स्टोरेज का है जिसकी कीमत लगभग ₹34,500 के आसपास है। इसके अलावा इसका टॉप मॉडल 16GB + 512GB का है जिसकी कीमत ₹48,000 रखी गई है। ये अभी चीन में लॉन्च हुआ है लेकिन इसे जल्द ही बाकी देशों में भी लॉन्च किया जाएगा।
Soft Light Edition
Xiaomi ने Xiaomi Pad 8 Pro का Soft Light Edition भी लॉन्च किया है। यह एडिशन खासकर उन यूजर्स के लिए है जो टैबलेट इस्तेमाल करते हुए अपनी आंखों को भी सैफ रखना चाहते हैं। इस एडिशन का 12GB + 256GB मॉडल ₹44,600 में आता है। इसके 12GB + 512GB वेरिएंट की कीमतें लगभग ₹48,600 रखी गई है।
फीचर्स और कनेक्टिविटी
Xiaomi Pad 8 Pro में आपको कोई कनेक्टिविटी फीचर्स मिलेंगे जैसे इसमें में Wi-Fi 7 सपोर्ट, ब्लूटूथ, चार स्पीकर सेटअप और डॉल्बी एटमॉस साउंड मिलता है। यह बेहतर ऑडियो एक्सपीरियंस देता है। इसके अलावा इसमें USB Type-C पोर्ट के साथ स्टायलस और कीबोर्ड सपोर्ट भी दिया गया है, जिससे यह टैबलेट प्रोडक्टिविटी के लिए कंपलीट पैकेज बन जाता है। इस कीमत पर यह टैबलेट Samsung और iPad सीरीज को कड़ी टक्कर देने वाला है।